फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन की दी जानकारी

Tue, 09 Jun 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं और ग्रामीणों से संवाद किया गया तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं गांवों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, उनके अधिकारों की रक्षा तथा आत्मरक्षा के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के समयमाता मंदिर, महिला थाना क्षेत्र के पटखौली, महुली थाना क्षेत्र के डिहवा, मेंहदावल थाना क्षेत्र के तुलसीपुर और नौदरी, बखिरा थाना क्षेत्र के खरवनिया और नन्दौर तथा धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के खटहा, जमयाताल, दुबौली और मेंहदूपार गांवों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं स्कूली छात्राओं को पंफलेट वितरित कर जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों तथा हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने और किसी भी प्रकार के अन्याय या उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें