- एएनएम व आशा को दी गई यूविन पर रजिस्ट्रेशन का दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोविन पोर्टल की तर्ज पर ही अब नए पोर्टल यू-विन पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सीएमओ डाॅ रामानुज कन्नौजिया की देखरेख में बृहस्पतिवार को कार्यालय के सभागार में एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को यू-विन पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया।
यूविन पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं और बच्चें के टीकारकण के लिए स्लाॅट बुक कर रजिस्ट्रेशन करने की जानकारी आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को दी गईं। अब कोई भी आशा कार्यकर्ता यू-विन पोर्टल से जानकारी ले सकती हैं कि उनके गांव में कौन बच्चा पैदा हुआ है और बच्चों के टीकाकरण की क्या स्थिति है। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीके सोनी, एसीएमओ आरसीएच डाॅ. महेन्द्र प्रसाद समेत अन्य प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
कोरोना काल में जिस तरह कोविन पोर्टल की उपयोगिता रही, उसी तर्ज पर यू-विन पोर्टल है। जिस पर घर बैठे ही गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। आज एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को यूविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की जानकारी दी गयी।
-डाॅ. वीके सोनी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी