फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी सेमरियावां में एक्स-रे रिपोर्ट चाहिए तो एंड्रॉयड मोबाइल फोन लेकर आएं

विज्ञापन
सीएचसी सेमरियावां में एक्स-रे करता टेक्नीशियन
विज्ञापन
सेमरियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पर डिजिटल एक्स-रे मशीन लगी है। डिजिटल एक्स-रे फिल्म न होने से मरीजों के एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर रिपोर्ट दी जाती है। सीएचसी पर एक्स-रे रिपोर्ट लेनी है तो मरीज को एंड्रॉयड मोबाइल फोन लेकर आना होगा, तभी रिपोर्ट मिल सकेगी, जिससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

शासन के प्रयास के बावजूद सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं नहीं सुधर रही हैं। 30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में इलाज के लिए जनपद के सेमरियावां ब्लॉक के साथ ही आंशिक रूप से बघौली, बेलहरकला, सांथा, बस्ती जनपद के साऊंघाट, रुधौली ब्लाॅक के गांवों के लोग आते हैं।
सीएचसी सेमरियावां पर पांच लाख से अधिक जनसंख्या इलाज के लिए आश्रित है। प्रतिदिन 300-400 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें 10 से 15 फीसदी मरीजों को एक्स-रे की सलाह चिकित्सक देते हैं, ताकि परीक्षण के हिसाब से इलाज किया जा सके। लोगों के काफी मांग के बाद करीब एक साल पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां को डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध करा दी गई। मशीन इंस्टाल कर एक्स-रे मशीन का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

एक महीने में लगभग 800 से 900 मरीजों के एक्स-रे किए जा रहे हैं। सीएचसी पर रोगियों की सुविधा के लिए बड़ी मुश्किल से डिजिटल एक्स-रे मशीन तो स्थापित की गई है, जिसके संचालन के लिए टेक्नीशियन की भी तैनाती है, लेकिन एक्स-रे फिल्म व प्रिंटर मशीन की लीड न होने से रोगियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
टेक्नीशियन द्वारा एक्स-रे रिपोर्ट अपने मोबाइल से रोगी की मोबाइल पर भेजा जाता है। ऱोगी के पास एंड्रॉयड फोन न होने पर संबंधित डाॅक्टर को डायरेक्ट रिपोर्ट भेजी जाती है। मशीन लीड व फिल्म के लिए डिमांड की गई है। प्रतिदिन चालीस से पचास मरीज का एक्स-रे किया जाता है। इरशाद अहमद, राजकुमार, सलीम, दयाराम, वसीम अहमद आदि ने बताया कि यहां परेशानी उठानी पड़ रही है। सबके पास एंड्रॉयड फोन नहीं रहता है। वह कैसे अपनी रिपोर्ट ले सकेगा।
00000000000000000000000
सीएचसी आने वाले मरीजों का समुचित इलाज किया जाता है। कुछ कमियां हैं, उन्हें दूर कराया जा रहा है। मरीजों को इलाज उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल है। सीएचसी पर एक्स-रे होता है। फिल्म की डिमांड की गई है। फिल्म न होने से रोगियों को कोई दिक्कत नहीं होती। रिपोर्ट फोन पर देख ली जाती है।
विज्ञापन

-डाॅ. सुरेश चंद्रा, अधीक्षक, सीएचसी सेमरियावां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें