फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लगेगी प्यास तो हैंडपंप करेंगे निराश

Mon, 06 Feb 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विकास खंड हैंसर के रामपुर गांव में खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंड पंप।संवाद
विज्ञापन
एक साल से खराब पड़े हैं इंडिया मार्का हैंडपंप, लोगों ने मरम्मत कराने की मांग उठाई
विज्ञापन

मरम्मत कराने के लिए ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया गया है : एडीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में प्यास बुझाने के लिए लोगों को पानी की जरूरत पड़ती है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के उद्देश्य से लगाए गए इंडिया मार्का हैंड पंप खराब पड़े हैं। लेकिन, इनकी मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने जिम्मेदारों से खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग उठाई है।
विकास खंड हैसर बाजार के गायघाट पूर्वी, गायघाट दक्षिणी, रामपुर, मलौली, परसा कला, बरपरवा, गाई बसंतपुर, लहुरेगांव, कर्मा आदि गांव में लगाए गए इंडिया मार्का हैंड पंप या तो दूषित जल दे रहे हैं या खराब होकर बंद पड़े हैं। ग्रामीण रामभरोस, पवन कुमार, मुसाफिर, हरिराम, जगदीश चौहान, राम लोटन आदि का कहना है कि उनके गांव में लगाए गए इंडिया मार्का हैंड पंप एक वर्ष से खराब पड़े हैं। जिसकी मरम्मत के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान से कई बार कहा जा चुका, लेकिन वह मरम्मत नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि गर्मी का मौसम शुरू होनेवाला है। पशु व पक्षी समेत मानव को पानी की जरूरत अधिक पड़ेगी। ऐसे में इंडिया मार्का हैंड पंप खराब होकर लोगों की प्यास कैसे बुझाएंगे। लोगों का कहना है कि सबके घरों में लगाए गए देसी नल दूषित पानी उगल रहे हैं। इंडिया मार्का हैंड पंप की मरम्मत कराया जाना अति आवश्यक है। एडीओ पंचायत गजानन पाल का कहना है कि खराब पड़े इंडिया मार्का हैंड पंपों की मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी दोनों को निर्देशित किया गया है। प्राथमिकता के आधार पर खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें