फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मगहर महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन

Mon, 06 Feb 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते अ​धिकारी।
विज्ञापन
सात से नौ फरवरी तक होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली पर सात से नौ फरवरी तक महोत्सव होगा। इसकी भव्यता के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रशासन जुटा है। महोत्सव के सचिव एवं उप जिलाधिकारी सदर अजय त्रिपाठी व सीओ सदर अंशुमान मिश्र ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। सोमवार तक तैयारियां को पूरा करने के निर्देश दिए।
सूफी संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर में प्रत्येक वर्ष मगहर महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। महोत्सव का आयोजन 12 जनवरी से 18 जनवरी तक होता रहा है। इस बार सात फरवरी से तीन दिवसीय आयोजन शुरू होगा। इसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है । इसके लिए महोत्सव मंच को सजाया जा रहा है। दर्शकों के लिए कुर्सियां लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

भीड़ का नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पूरे परिसर की सफाई युद्ध स्तर पर की जा रही है। महोत्सव के सचिव एवं उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी ने रविवार को तैयारियों का जायजा लिया और पंडाल का कार्य करा रहे मुस्तकीम, मजदूरों व देखरेख में लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, सीडीओ संत कुमार, एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव, शिवकुमार गुप्ता, तहसीलदार शेख आलमगीर, नायब तहसीलदार, प्रियंका त्रिपाठी, विजय कुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, विजय तिवारी, चंद्रभूषण कन्नौजिया,सिबतैन मुस्तफा आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते अधिकारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें