मेंहदावल। यू-डायस पर डाटा एंट्री को लेकर बीईओ ने निजी विद्यालय संचालकों का का पेंच कसा है। बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि सरकारी व रजिस्टर्ड निजी विद्यालयों में पठन-पाठन करने वाले तमाम शिक्षकों व नामांकित छात्रों का नाम-पता और पूरा विवरण केंद्र सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड होगा। अगर कोई निजी स्कूल का संचालक इसे पूरा नहीं करता है तो उसकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
सूचनाओं को भरने को लेकर बीआरसी सभागार में निजी विद्यालयों के संचालकों और प्रबंधकों को जल्द से उन्होंने जल्द डाटा एंट्री कराने के लिए कहा। बीईओ ने कहा कि सरकारी व निजी विद्यालयों के शिक्षकों तथा बच्चों का ब्योरा यू-डायस पर अपलोड करने का निर्देश है। इसके लिए सरकार ने सभी विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों का पूरा ब्योरा यू-डायस के पोर्टल पर लोड करने का आदेश विभाग को दिया है। 30 जून तक ही यू-डायस के डाटा पोर्टल पर सूचना अपलोड कर लेना था। लेकिन अभी भी निजी विद्यालयों में यह प्रक्रिया बहुत ही कम है।
यू-डायस उपलब्ध नहीं कराने वाले विद्यालयों के मान्यता पर रोक लगाई जा सकती है। जिले में सभी स्कूलों को यू-डायस पर बच्चों की डाटा इंट्री अनिवार्य रूप से करना है। जो विद्यालय एंट्री नहीं करेंगे, उन विद्यालयों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है। यू-डायस के आधार पर ही स्कूलों का विकास संभव हो सकता है। विभागीय निर्देश के बाद स्कूलों को हम यू-डायस में एंट्री पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए विभाग की ओर से बीआरसी में डाटा ऑपरेटर भी रखा गया है जो डाटा एंट्री में सहयोग करता है।