जिला अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर नहीं दिखी चहल-पहल।
- फोटो : KHALILABAD
जिले में हाई अलर्ट, छह जोन में बंटा जिला
संतकबीरनगर। कोरोना वायरस को देखते हुए प्रशासन ने जिले को छह जोन में बांट दिया गया है। हर जोन में अधिकारियों की तैनाती की गई है। एडीएम को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है। अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के दुकानों पर नजर रखेंगे। अधिक दाम पर सेनेटाइजर और मास्क बेचने वालों पर कार्रवाई करेंगे। विदेश से आने वाले लोगों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देंगे।
डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए जिले को हाई अलर्ट किया गया है। जनपद को छह जोन में बांटा गया है। खलीलाबाद जोन की जिम्मेदारी एसडीएम सदर एसपी सिंह, मगहर जोन की जिम्मेदारी तहसीलदार खलीलाबाद शंशाक शेखर राय, मेंहदावल जोन की जिम्मेदारी एसडीएम प्रेमप्रकाश अंजोर, सांथा जोन की जिम्मेदारी तहसीलदार प्रियंका चौधरी, धनघटा जोन की जिम्मेदारी एसडीएम प्रमोद कुमार और नाथनगर जोन की जिम्मेदारी तहसीलदार वंदना पांडेय को दी गई है। इन अधिकारियों के साथ क्षेत्र के थानेदार की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे। इनकी निगरानी के लिए एडीएम संजय पांडेय को पर्यवेक्षण अधिकारी नामित किया गया है। अधिकारी अपने-अपने जोन में मेडिकल स्टोरों पर बिकने वाले कोरोना संबंधित दवाओं पर नजर रखेंगे।
दसतारबंदी का कार्यक्रम स्थगित
मगहर। मदरसा इस्लामियां अरबिया काजीपुर मगहर में तालिमी जलसा एवं दसतारबंदी का कार्यक्रम 20 मार्च को होना था, जिसे कोरोना वायरस माहमारी के कारण जिला प्रशासन ने आयोजन के लिए अनुमति नहीं दी है। उक्त आशय की जानकारी मदरसा के हाफिज कयूम ने देते हुए कहा कि दसतारबंदी का कार्यक्रम अगले आदेश मिलने तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।