फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ही निकला राजगीर त्रिभुवन का हत्यारा

विज्ञापन
जमिरा गांव निवासी राजगीर त्रिभुवन की हत्या के मामले गिरफ्तार आरोपी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दोस्त ही निकला राजगीर त्रिभुवन का हत्यारा
विज्ञापन

- शराब पीने के दौरान हुए विवाद में की थी हत्या
- हत्या में प्रयुक्त डंडा व मृतक की मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली क्षेत्र के जमिरा गांव निवासी राजगीर त्रिभुवन की हत्या उसके दोस्त ने ही किया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मृतक की मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया। पुलिस के मुताबिक शराब पीने के बाद हुए विवाद की वजह आरोपी दोस्त ने सिर में डंडे से प्रहार कर राजगीर की हत्या कर दी थी। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को जमिरा गांव निवासी राजगीर त्रिभुवन राजभर पुत्र बेचू की हत्या कर फेंकी गई लाश गांव के सीवान में गेंहू के खेत में मिली थी। घटना से दो दिन पूर्व 11 फरवरी की देर शाम त्रिभुवन घर से मोबाइल पर किसी से बातचीत करते हुए निकला था और उसके बाद वापस घर नहीं लौटा था। काफी तलाश के बाद पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में दो जगह चोट लगने से मौत होने की वजह सामने आई। विवेचना से प्रकाश में आया कि 11 फरवरी की शाम को गांव के पश्चिम पुलिया के पास से उसी गांव के रहने वाले छोटू उर्फ किशन उर्फ कृष्णा पुत्र स्वर्गीय रामलौट की साइकिल पर बैठकर त्रिभुवन मुखलिसपुर में शराब पीने गया था। मंगलवार को कृष्णा को उसके घर से पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि 11 फरवरी को दोस्त त्रिभुवन उससे मिला था। त्रिभुवन पहले से ही नशे में धुत था। उसके साथ त्रिभुवन साइकिल से मुखलिसपुर गया और वहां भी साथ में शराब पिया। वहां से लौटते दौरान रास्ते में ही त्रिभुवन नशे में उससे उलझ गया। समझा बुझाकर कर वह किसी तरह त्रिभुवन को नहर मार्ग से उसके घर छोड़ने ले जा रहा था। जपतिया स्थित मैरेज हाल के पास त्रिभुवन ने कृष्णा की साइकिल से उतर गया। उसके बाद साइकिल से धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया और फिर दोनों में नहर पर हाथापाई हुई। उसी दौरान पहले से साइकिल पर मौजूद डंडे से छोटू ने गुस्से में त्रिभुवन के सिर पर दो बार प्रहार कर दिया। सिर में चोट लगने की वजह से त्रिभुवन की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने गेहूं के खेत में शव को ले जाकर रख दिया। मृतक की मोबाइल से दोनों सिम निकाल कर मौके पर फेंक दिया और मोबाइल लेकर भाग गया। आरोपी के पास से मृतक की मोबाइल बरामद हुई। हत्यारोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी घटनास्थल के पास झाड़ से बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें