फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले 

Wed, 17 Aug 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बार‌िश - फोटो : ambrish misra
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। गर्मी व उमस से जूझ रहे लोगों को मंगलवार को झमाझम हुई बारिश से काफी राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे  खिल गए। बारिश से सूख रही धान की फसल को संजीवनी मिल गई है। इधर बारिश ने शहरी क्षेत्र की स्थिति बिगाड़ कर रख दी है।

शहर में  भारी जल जमाव से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। पिछले  एक पखवारे से अच्छी बारिश नहीं हुई थी, जिससे धान की फसल सूखने लगी थी।  किसान फसल बचाने के लिए खासे परेशान थे।
विज्ञापन


कुछ लोग निजी व सरकारी नलकूपों के  सहारे सिंचाई करने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार को झमाझम  बारिश हुई, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई। इस बारिश से जहां धान  की फसल को संजीवनी मिल गई वहीं किसानों को महंगे डीजल खरीद कर सिंचाई करने  से कुछ दिनों के लिए राहत मिल गई।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि बारिश  धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। दूसरी तरफ शहर में बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मुखलिसपुर चौक सहित विभिन्न जगहों पर भारी जल जमाव हो गया।  स्थिति यह रही कि नालियों का पानी सड़क पर बहता दिखा। ऐसे में आने-जाने  वाले लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें