फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तेज हवा के साथ हुई बारिश बंडा में सड़क पर गिरा पेड़

Tue, 20 May 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
आंधी के चलते बंडा बाजार में धनघटा खलीलाबाद मार्ग पर गिरा पेड़
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में एकाएक बदलाव हो गया है। सुबह नौ बजे के करीब आसमान में बादल छा गए। बिजली कड़कने के साथ ही कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई है। इससे मौसम सुहाना हो गया है, जबकि धनघटा क्षेत्र के बंडा में तेज हवा के चलते एक पेड़ गिर गया, जिससे खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छा जा रहे हैं। इस बीच मंगलवार को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह नौ बजे के करीब आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। इसके साथ ही हल्की बारिश हुई। करीब आधे घंटे की बारिश के चलते जगह-जगह कीचड़ हो गया। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
इधर मौसम में आए बदलाव के मौसम सुहाना हो गया। बारिश थमने के बाद शहर में चहल-पहल बनी रही। लोग रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की खरीदारी करते नजर आए। इससे दुकानदार खुश नजर आए। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

वहीं धनघटा क्षेत्र में बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश हुई। इस दौरान बंडा के पास सडक पर एक पेड़ गिर गया, जिसके कारण इस मार्ग पर आवागमन कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया। लोगों ने गिरे पेड़ की डालियों को काटकर हटाया तब जाकर यातायात बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें