फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दिल के मरीजों को मिलेगी राहत, सीएचसी पर लगेगा इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। दिल के मरीजों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर के पास में उपचार मिलेगा क्योंकि अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पर मुफ्त में टेनेक्टेप्लेज इंजेक्शन लगाया जाएगा। यह इंजेक्शन सीएचसी को मिल गया है लेकिन यह इंजेक्शन ईसीजी जांच के बाद ही लगाया जाना है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इससे काफी राहत मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बुधवार को बेलहर ब्लाॅक के पिठिया गांव की लालती देवी 55 वर्ष को दिन में 11 बजे सीने में तेज दर्द उभरा। परिजन सीएचसी सेमरियावां लेकर पहुंचे। सीएचसी सेमरियावां अधीक्षक डाक्टर सुरेश चंद्र, डाक्टर जावेद अख्तर, डाॅ. हिमांशु, फार्मासिस्ट अफजाल अहमद की टीम ने मरीज की जांच की। लालती देवी का बीपी हाई, शुगर बढ़ा मिला। ईसीजी कराया गया। इसके बाद इंजेक्शन लगाया गया। मरीज़ की राहत मिली, इसके बाद डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर कार्डियोलॉजी विभाग को रेफर कर दिया। सीएचसी सेमरियावां अधीक्षक डाॅ. सुरेश चंद्र ने बताया कि हार्ट अटैक के मरीजों को सरकारी अस्पतालों में राहत मिलेगी। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर मरीजों को टेनेक्टेप्लेज इंजेक्शन लगाया जाएगा। इससे हार्ट अटैक से होने वाली मौतों पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकेगा लेकिन यह इंजेक्शन ईसीजी जांच के बाद ही लगाया जाएगा। यह इंजेक्शन शरीर में बनने वाले खून के थक्कों को घोलने में मददगार साबित होगा। अभी तक हार्ट अटैक के मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में इंजेक्शन की कोई व्यवस्था नहीं थी लेकिन अब इसके बाद इन मरीजों को काफी फायदा मिलेगा। बताया कि इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह इंजेक्शन ईसीजी जांच के बाद ही लगाया जाएगा। हार्ट अटैक की आंशका होने पर पहले मरीज की ईसीजी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें