फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स डे पर सूर्या अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कल

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर्स डे पर सूर्या अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक जुलाई को अमर उजाला और सूर्या हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ 10 बजे से होगा। मरीजों के इलाज के साथ ही निशुल्क दवाएं भी दी जाएंगी। यह जानकारी अस्पताल के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक अग्रवाल, हड्डी एवं जोड़, नस रोग विशेषज्ञ डॉ. एलएन मिश्र, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपम मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएन गुप्ता और परामर्श चिकित्सक डॉ. अमित उपाध्याय मरीजों को परामर्श देने के साथ उपचार करेंगे। इसके साथ ही मरीजों का ब्लड प्रेशर चेकअप, ब्लड शुगर चेकअप आदि की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य जांच के बाद निशुल्क दवा का भी वितरण किया जाएगा। उन्होंने जरूरतमंद लोगों से शिविर में पहुंच कर लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें