फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालयों में अधूरे काम पूरा कराएं प्रधानाध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। विद्यालयों में अधूरे काम निर्धारित समय के भीतर प्रधानाध्यापक पूरा कराने में जुट जाएं। ताकि विद्यालयों के शिक्षण सत्र की शुरुआत से ही गुणवत्तापरक शिक्षण प्रक्रिया संचालित होने के साथ मांगी जा रही जरूरी सूचनाओं से संबंधित समस्या न उत्पन्न हो।
विज्ञापन

बुधवार को यह बातें बीआरसी पर हुई मासिक समीक्षा बैठक में बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के विद्यार्थियों को निर्धारित यूनिफाॅर्म (जूता, मोजा, स्वेटर) में ही विद्यालय भेजने हेतु अभिभावकों को प्रेरित करें। उन्होंने यू-डायस पोर्टल पर सत्र 2026-27 में नवीन नामांकित छात्रों का रजिस्ट्रेशन/ इंपोर्ट करने, सत्र 2025-26 में कक्षा-5 व 8 उत्तीर्ण छात्रों का नामांकन अगली कक्षा में कराने के साथ इसका विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट करने और नवीन नामांकन तथा नवीन नामांकित छात्रों का रजिस्ट्रेशन प्रेरणा पोर्टल पर किए जाने, दीक्षा एप का प्रयोग ब्लॉक स्तर पर सभी शिक्षकों द्वारा किए जाने आदि के निर्देश दिए।
बैठक में नवीन नामांकित बच्चों का आधार प्रमाणीकरण, डीबीटी योजना पेंडेंसी के अलावा मिशन प्रेरणा, दीक्षा पोर्टल और निपुण लक्ष्य एप के दैनिक आकलन व शिक्षण गुणवत्ता, निपुण संवाद के संबंध में जानकारी आईसीटी लैब के उपयोग समेत 19 बिंदुओं और विद्यालय की रंगाई पुताई पर समीक्षा की गई। इस अवसर पर सर्वेश त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, कमलेश चंद्र त्रिपाठी, नृपेंद्र त्रिपाठी, प्रशांत कश्यप, आशुतोष कुमार सिंह, रजनीश शुक्ल, जावेद खान समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें