मेंहदावल। नगर के बीमापार क्षेत्र में उधार सिगरेट देने से मना करने पर युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर सिर फोड़ देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीमापार निवासी वृजेश ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दिया कि उसके पिता चौराहे पर गुटखा और सिगरेट की दुकान चलाते हैं। कुछ दिन पहले सियर निवासी सुरेंद्र दुकान पर उधार सिगरेट लेने आया था। उधार देने से मना करने पर वह नाराज हो गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर शनिवार रात जब वृजेश घर के पास शौच के लिए गया था, तभी सुरेंद्र तीन साथियों के साथ पहुंच गया।
चारों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वृजेश का सिर फट गया और उसके शरीर पर कई चोटें आईं। संवाद