फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ड्राई फ्रूट्स पर महंगाई की मार, आम लोगों की पहुंच से दूर हुए काजू-बादाम

Tue, 09 Jun 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सेमरियावां। बढ़ती महंगाई का असर अब ड्राई फ्रूट्स के बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। सेमरियावां बाजार, बाघनगर, दानोकुइयां, चिउटना, सालेहपुर, दुधारा, नव्वागांव समेत आसपास के क्षेत्रों में काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स के दामों में बढ़ोतरी होने से आम लोगों की पहुंचे से दूर हो रहे हैं। पहले जहां लोग त्योहारों, शादी-विवाह और विशेष अवसरों पर खुलकर ड्राई फ्रूट्स खरीदते थे, वहीं अब लोग सीमित मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं।
जियाउद्दीन, कादिर, इजहारूल आदि दुकानदारों ने बताया कि कुछ महीनों में ड्राई फ्रूट्स की थोक कीमतों में वृद्धि हुई है। बाहर से आने वाले माल पर परिवहन खर्च बढ़ने, आयात शुल्क और बाजार में मांग अधिक होने के कारण कीमतों में उछाल आया है। इसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के दुकानदारों ने बताया कि पहले लोग एक-दो किलो तक ड्राई फ्रूट्स खरीद लेते थे, लेकिन अब अधिकांश ग्राहक 100 से 250 ग्राम तक ही खरीदारी कर रहे हैं। खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट प्रभावित हुआ है। गर्मी और शादी-विवाह के सीजन में भी बिक्री पहले की अपेक्षा कम देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

ग्राहकों का कहना है कि महंगाई के कारण रसोई का खर्च पहले से ही बढ़ा हुआ है, ऐसे में महंगे ड्राई फ्रूट्स खरीदना मुश्किल हो गया है। लोग अब जरूरी सामानों को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माने जाने वाले ड्राई फ्रूट्स भी अब सीमित मात्रा में ही घरों तक पहुंच पा रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि यदि कीमतों में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले त्योहारों में ड्राई फ्रूट्स की बिक्री पर और अधिक असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें