फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिर में चोट और अत्यधिक रक्तस्राव से हुई हासिम की मौत

Wed, 26 Feb 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के गड़रपार चौराहा के पास मंगलवार को हुई मारपीट में सिर में चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते हासिम का मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। मामले में पुलिस ने केस दर्जकर कुछ संदिग्धाें को हिरासत में लिया है। वहीं बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, परिजन बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन

भरपुरवा गांव निवासी हासिम अनामुल्लाह खान एवं उनके पिता अनामुल्लाह खान व गांव निवासी मुस्तफा के साथ स्कार्पियों सवार लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। बुधवार को दिन में हासिम का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम हाउस से जुड़े लोगों की मानें तो हासिम के शरीर पर कोई गहरा चोट का निशान नहीं पाया गया था। इसके वजह से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगना पाया गया। जिसके वजह से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। जिसके वजह से सिर में खून का थक्का जमने से मौत हो गई।
कोट
मारपीट की घटना के मामले में मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेडइंजरी पाया गया है। पुलिस टीम घटना में शामिल आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें