फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हरेंद्र पाठक बने महुली थाने के प्रभारी निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को 19 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
विज्ञापन

स्थानांतरण सूची में निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों, महिला मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में महुली, दुधारा और धर्मसिंहवा थानों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।
निरीक्षक हरेंद्र पाठक को अपराध थाना कोतवाली खलीलाबाद से प्रभारी निरीक्षक महुली बनाया गया है। निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा को अपराध शाखा से कोतवाली खलीलाबाद में अपराध निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा से थानाध्यक्ष दुधारा बनाया गया है। वहीं, दुधारा के थानाध्यक्ष अमित कुमार को जन शिकायत प्रकोष्ठ/आईजीआरएस में भेजा गया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक मनीष जायसवाल को पीआरओ/मीडिया सेल से थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा बनाया गया है। महुली के थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय को पीआरओ/ मीडिया सेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें