फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कैंप में 14 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में कैंप लगाया गया। इस दौरान पात्र पाए गए 14 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सीएचसी खलीलाबाद में मंगलवार को कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी कैंप लगाए जाएंगे। जो लोग भी योजना के लिए पात्र हैं वे सीएचसी आकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र कुमार त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, संजय भारती, नंदलाल आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें