फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से किशोर ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात कारणों से किशोर ने दी जान
विज्ञापन

कांटे। कोतवाली क्षेत्र के मीरगंज में सोमवार को एक किशोर ने अज्ञात कारणों से घर के अंदर फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिजन बेटे के आत्मघाती कदम उठाने की वजह नहीं बता पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मीरगंज निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र रमपत ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा नितेश ने सोमवार दोपहर घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। बेटे ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया समझ में नहीं आ रहा है। उसके पास सात वर्षीय बेटा रितेश और दस वर्षीय बेटी काजल है। पीड़ित पिता ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है। नवीनमंडी चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का है। ग्रामीण बता रहे हैं कि मृतक गलत संगत में पड़ गया था। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें