फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल ऑडिट की बारीकियां बताईं

विज्ञापन
खलीलाबाद ब्लाक में बैठक करते डीडीओ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सोशल ऑडिट की बारीकियां बताईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के तीन ब्लॉकों में सोशल ऑडिट के लिए बृहस्पतिवार को जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में खलीलाबाद विकास खंड सभागार में बैठक हुई। इसमें उन्होंने सोशल ऑडिट की बारीकियां से टीम के सदस्यों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

डीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट शासन के मंशा के अनुरूप शत-प्रतिशत करनी है। उन्होंने कहा कि टीम सदस्य भौतिक सत्यापन व डोर-टू-डोर वेरीफिकेशन में उत्तम व्यवहार के साथ कार्य करें। रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक ग्राम सभा की बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। परियोजनाओं के सत्यापन के समय रोजगार सेवक टीम के साथ रहकर परियोजनाओं का सत्यापन कराएं। इस दौरान बैठक में बीडीओ रेनू चौधरी, ब्लॉक कोआर्डिनेट देवेंद्र प्रति त्रिपाठी, राजकुमार, अखिलेश शर्मा, संतोष पांडेय, सुनील शर्मा, खलीक, बेचन, संतदेव शुक्ला, सत्यभामा मिश्रा, नीलम व कालिंदी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें