फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में धोखा: शादी की जिद पर अड़ी है प्रेमिका, बोली- वादा नहीं निभा रहा प्रेमी

Mon, 18 Apr 2022 04:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

एसडीएम योगेश्वर सिंह का कहना है कि इस मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। लड़की और लड़के दोनों बालिग हैं। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धनघटा तहसील क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के घर में एक सप्ताह से रहकर प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी हुई है। प्रेमिका का कहना है कि प्रेमी ने उससे शादी करने का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। अब शादी की बारी आई तो वादे से मुकर रहा है।

विज्ञापन


एक ही गांव के रहने वाले प्रेमी प्रेमिका की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। प्रेमिका का कहना है कि वह जब इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी तभी गांव निवासी युवक से उसके संबंध हो गए। बीए की पढ़ाई भी दोनों साथ-साथ की।

इसी दौरान प्रेमी और प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गए। प्रेमिका का कहना है कि प्रेमी ने उससे शादी करने की कसमें भी खाईं और मामला थाने तक पहुंच गया। प्रेमी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज हुआ और उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


प्रेमिका का कहना है कि जेल से जमानत पर छूट कर आने के बाद प्रेमी ने एक बार फिर उसे धोखा दिया और शादी की बात दोहराकर शारीरिक संबंध बनाए। इधर प्रेमी के घर के लोगों ने चुपके से बेटे की शादी दूसरी जगह तय कर दी, जो 23 अप्रैल को होनी है।

इस बात की जानकारी जब प्रेमिका को हुई तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई और वह 11 अप्रैल को प्रेमी के घर जा धमकी। तभी से प्रेमिका प्रेमी के घर में निवास कर रही है और वह शादी करने की जिद पर अड़ी है।

इस संबंध में एसडीएम योगेश्वर सिंह का कहना है कि इस मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। लड़की और लड़के दोनों बालिग हैं। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश पुलिस को दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें