फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8000 घन मीटर अवैध बालू खनन, एक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
8000 घन मीटर अवैध बालू खनन, एक पर केस दर्ज
विज्ञापन

- एसडीएम की जांच में खुला मामला, खनन अधिकारी ने धनघटा थाने में दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र में खाखरा और कुआनो नदी के किनारे हो रहे अवैध बालू खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस अवैध कारोबार को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने जांच की। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर खनन अधिकारी को अवैध कारोबारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। आदेश के क्रम में जिला खनन अधिकारी ने शनिवार को देर शाम धनघटा थाने में चपरा पूर्वी गांव निवासी एक शख्स के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घाघरा नदी के किनारे चपरा पूर्वी, छपरा मगरबी, भोतहा, नारायणपुर, बहराडाडी आदि स्थानों पर अवैध रूप से बालू खनन किए जाने की शिकायत गांव के लोग लंबे समय से करते चले आ रहे थे। गांव वालों का कहना था कि रात के अंधेरे में बालू माफिया नदी किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पहुंचकर खनन करते हैं। जिसकी जानकारी पुलिस को भी है, लेकिन पुलिस जानबूझकर कार्रवाई करने से कतराती है। गांव के लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम योगेश्वर सिंह ने शनिवार मौके पर पहुंचकर जांच की। एसडीएम का कहना है कि जांच के दौरान चार स्थानों पर बालू खनन किया गया है। इस संबंध में गांव के लोगों से और जानकारी प्राप्त की गई। एसडीएम के आदेश पर सहायक भूमि वैज्ञानिक डॉक्टर योगेंद्र भदौरिया ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने बताया कि इस मामले में चपरा पूर्वी गांव निवासी विनय कुमार के विरुद्ध अवैध खनन के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें