दो दिन से लापता बालिका की लाश पोखरे में मिली
लोहरौली। दो दिन से लापता दुधारा क्षेत्र के कड़जा गांव की रहने वाली आठ वर्षीय बालिका का शव गांव के दक्षिण तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि कड़जा गांव निवासी नत्थूलाल शर्मा पुत्र बेकारी ने रविवार को सूचना दी कि उसकी आठ वर्षीय बेटी खुशी मानसिक रूप से कमजोर है। दस सितंबर से बेटी घर से चाय पीकर निकली और वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के बाद कुछ पता नहीं चला। इधर, सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बालिका के अपहरण का केस दर्ज कर लिया। एसओ ने बताया कि कुछ देर बाद सूचना मिली कि लापता बालिका खुशी की लाश कड़जा गांव के दक्षिण स्थित तालाब में मिली है। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद