फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्राओं को सेल्फ डिफेंस और साइबर सिक्योरिटी की दी जानकारी

Fri, 08 Mar 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एचआरपीजी कॉलेज में सेल्फ डिफेंस व साइबर क्राइम पर कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज खलीलाबाद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला विकास प्रकोष्ठ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में सेल्फ डिफेंस ,साइबर क्राइम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने अपने विचारों को व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि एसओ महिला थाना पूनम मौर्य ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस तथा साइबर सिक्योरिटी के बारे में समझाया। महिला कांस्टेबल नीलम चौहान ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098 आदि के बारे में बताया। किस समस्या के समय किस हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग किया जाए की जानकारी दी। उन्होंने कहाकि महिला थाने में अलग से एक महिला हेल्पडेक्स भी है, जहां पर पीड़ित छात्राएं अपनी बात रख सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर तथा महिला विकास प्रकोष्ठ की कोऑर्डिनेटर नेहा सिंह तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवा के कार्यक्रम अधिकारी एवं इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉॅ. मनोज मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। महिला विकास प्रकोष्ठ की सदस्य कॉमर्स विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ माला सिंह, मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष दीप्सी सिंह ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ आशा मिश्रा, डॉक्टर राजकुमारी ओझा, कांस्टेबल माधुरी शाह, डॉ कंचन लता, अर्चना, शोएबा, प्रेमलता पांडेय आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें