फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर समेत सात नगर पंचायतों में बनेंगे उपवन और पार्क

Tue, 05 Nov 2024 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद समेत जिले के सात नगर पंचायतों में उपवन और पार्क बनेगा। इस पर साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। उपवन के लिए प्रशासन ने जमीन का चिह्नांकन भी कर लिया है। साथ ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इससे लोगों को मनोरंजन के साधन साथ मिलेंगे। साथ ही हरियाली का अहसास होगा।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग ने पांच जुलाई को पत्र भेजकर नगरीय क्षेत्रों में पार्क व ओपन स्पेस के माध्यम से हरित क्षेत्र बढ़ाए जाने के लिए उपवन योजना का प्रारंभ करने का निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में प्रशासन ने जिले के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सात नगर पंचायतों में उपवन योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार किया है। इसे पौधरोपण समिति के अनुमोदन के बाद शासन को भेज दिया गया है। इसमें नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के उस्का खुर्द में करीब एक करोड़ खर्च कर उपवन का निर्माण कराया जाना है।
साथ ही नगर पंचायत मगहर में करीब पचास लाख, नगर पंचायत हरिहरपुर, नगर पंचायत मेंहदावल, बाघनगर उर्फ बखिरा, बेलहरकला, हैंसर बाजार-धनघटा और नगर पंचायत धर्मसिंहवा में उपवन का निर्माण होगा। प्रत्येक पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें