फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक जुलाई से चेहरा प्रमाणीकरण के बाद ही मिलेगा पाेषाहार

Mon, 16 Jun 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को दिए जाने वाले अनुपूरक पोषाहार में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पोषण ट्रैकर के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन मॉड्यूल के कार्यान्वयन के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुसार एक जुलाई 2025 से आंगनबाड़ी केंद्र के जिन लाभार्थियों का ई-केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण नहीं होगा, तब तक उसको आंगनबाड़ी केंद्र पर दिए जाने वाले अनुपूरक पोषाहार का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि ई-केवाईसी एवं चेहरा प्रमाणीकरण के लिए लाभार्थी को अपने आधार नंबर के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पर जाना होगा। लाभार्थी को उनके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसका सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें