फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: मामूली विवाद में जमकर हुई लड़ाई, घर में घुसकर मां-बेटे समेत चार को पीटा

Mon, 11 Sep 2023 04:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

एसएसआई हरिकेश भारती ने बताया कि अशोक चौधरी, दीपक, अवधेश और प्रमोद के खिलाफ घर में घुस कर मारने-पीटने, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के भुजैनी में रविवार को मामूली विवाद में कुछ लोग घर में घुस कर मां-बेटे समेत चार की पिटाई कर दिया। पीड़ित रेशमा देवी का आरोप है कि उसके पति त्रिवेनी प्रसाद चोरी छिपे अपनी जमीन बेचने का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन


पति पूर्व में भी कुछ जमीन परिवार से छिपा कर बेच दिए थे। इसी वजह से परिवार में कुछ कहासुनी चल रही थी। आरोप है कि इसी बीच उसके घर के पीछे रहने वाले अशोक चौधरी अपने बेटे दीपक चौधरी व अवधेश चौधरी, प्रमोद चौधरी निवासी बन्हिता पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें: अदाणी भी आ रहे गोरक्षनगरी, लगेगी सीमेंट फैक्टरी; इस इलाके की जमीन अफसरों को आई पसंद
विज्ञापन


आरोप है कि अशोक चौधरी के ललकारने पर उनके बेटे और साल उसके घर में घुस आए। आरोप है कि लोग उसे, बेटे सागर चौधरी, नतनी पूजा, देवरानी दुर्गावती को अपशब्द कहते हुए लाठी, डंडे से मारे पीटे। पिटाई से सभी को चोटे आईं। आरोप है कि लोग जानमाल की धमकी दिए।
विज्ञापन


एसएसआई हरिकेश भारती ने बताया कि अशोक चौधरी, दीपक, अवधेश और प्रमोद के खिलाफ घर में घुस कर मारने-पीटने, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें