संतकबीरनगर। मगहर कस्बे में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने भाई- बहन को मारपीट कर घायल कर दिया।मगहर कस्बे के काजीपुर तेली टोला निवासी इंद्रावती पत्नी खुबई का आरोप है कि रविवार को उसका बेटा मगहर में ठेला लेकर सब्जी बेचने जा रहा था। पट्टीदार का युवक उसके बेटे को अपशब्द कहने लगा। बेटे ने समझाने का प्रयास किया तो उक्त युवक के घर वाले उसके बेटे-बेटी व परिवार के अन्य सदस्यों को मारापीटा। आरोप है कि लोगो ने जानमाल की धमकी दी। पिटाई से बेटी को काफी चोटें आईं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई हरिकेश भारती ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद