फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से टकराई कार, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पोल से टकराई कार, चार घायल
विज्ञापन

- साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बीएमसीटी मार्ग पर शनिवार को बाराखाल के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एसओ जयबर्द्धन सिंह ने बताया कि महराजगंज जनपद के वृजमनगंज निवासी 45 वर्षीय देवानंद चौरसिया अपनी कार से सात लोगों के साथ अयोध्या जा रहे थे। बीएमसीटी मार्ग पर मेंहदावल स्थित बाराखाल मोड़ के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान रास्ते में आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में चालक देवानंद के अलावा पंचम 62 वर्ष, बसंता 55 वर्ष, पूजा 10 वर्ष शामिल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पूजा, बसंता देवी और देवानंद को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें