फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ईंट-भट्टे को किया सीज, डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
मेंहदावल क्षेत्र में ईट भट्टे पर जांच करती तहसीलदार और क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
चार ईंट-भट्टे को किया सीज, डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। डीएम के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में अवैध रुप से संचालित ईंट- भट्ठों के विरुद्ध क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी व एसडीएम के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। बृहस्पतिवार को चार ईंट-भट्ठों को सीज किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार निशा श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी विजय की अगुवाई में टीम ने तहसील क्षेत्र में अवैध रुप से संचालित ईंट-भट्ठों पर छापा मारा। टीम ने गड़बड़ी मिलने पर पवन सिंह कंपनी बालेपार बेलहरकलां, मेसर्स वीडीवाई मार्का ईंट मिश्रवलिया पराग बखिरा, मेसर्स स्मार्ट ब्रिक फिल्ड पुनया धर्मसिंहवा, एसएमटी फिल्ड पकरडीहा बेलहरकलां को सीज कर दिया। एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सीज किए गए ईंट-भट्ठों के पास वैधानिक प्रपत्र व नियम संगत अनुमति पत्र नहीं था। सभी थानाध्यक्षों को यह निर्देशित किया गया हैं कि सीज किए गए ईंट-भट्ठेें संचालित होते हैं तो एफआईआर दर्ज कर आगे कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें