संतकबीरनगर। पुलिस के साथ-साथ कार्यक्रम के तहत रविवार को महिला थाने के परिवार परामर्श केंद्र में चार मामलों में महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या व परामर्शदाता रिफायतुल्लाह अंसारी ने समझौता करा दिया। ये जोड़े साथ-साथ रहने पर राजी हो गए।
पहला मामला सिद्धार्थनगर के बांसी थाना के मस्जिदिया करही निवासी गुल मोहम्मद और उनकी पत्नी अनीसा खातून के बीच था। दूसरा कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बनकटिया निवासी अनिल और उनकी पत्नी मंदा देवी के बीच था। तीसरा मामला कोतवाली खलीलाबाद के इस्लामनगर निवासी मो. असजद और उनकी पत्नी साकिरा के बीच और चौथा मामला गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना के रनाडीह निवासी अभिमन्यु और उनकी पत्नी महिमा के बीच था। पारिवारिक विवाद के कारण इनके रिश्ते टूटने के कगार पर थे। समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्ष एकसाथ रहने को तैयार हो गए। आपसी सहमति से समझौता कराया गया। संवाद