फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फिट इंडिया के तहत निकाली साइकिल रैली

Sun, 14 Dec 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
फिट इंडिया अभियान के तहत कलक्ट्रेट से संडे ऑन साइकिल’’ रैली निकली-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। केंद्र सरकार के फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को जनजागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्रा ने किया। इसमें 50 से अधिक पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
विज्ञापन

साइकिल रैली कलक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर पटखौली मार्ग होते हुए नेदुला चौराहे तक गई। इसके बाद सैनिक कल्याण भवन पहुंच कर समाप्त हुई। डीएम आलोक कुमार ने कहा कि फिट इंडिया जैसे अभियानों से आम नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधियां जीवनशैली का हिस्सा बनाने की प्रेरणा देती है।
फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, नियमित व्यायाम, साइकिलिंग एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को कम करना, स्वस्थ, सक्षम एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है। यह आयोजन 1971 के विजय दिवस की भावना को समर्पित रहा। इसमें पूर्व सैनिकों की गरिमा, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा की भावना को जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिक राम बचन, मनोज राय, युधिष्ठिर सिंह, राम जनम यादव, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें