फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, पांच हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, पांच हुए स्वस्थ
विज्ञापन

- 39 हुई एक्टिव केसों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में शनिवार को चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इन सभी को होम आइसोलेेशन में भेज दिया गया। इसके साथ ही पांच लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 39 हो गई है।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट में चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें खलीलाबाद ब्लॉक के तीन और अन्य जनपद के एक लोग शामिल हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। स्वास्थ्य टीम इनकी निगरानी कर रही है। इसके साथ ही पांच लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक जिले में 8,913 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 8,774 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 39 हो गया है। 744 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार घट रही संक्रमितों की संख्या
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। 10 दिन पूर्व एक्टिव मरीजों की संख्या 271 पहुंच थी। जो अब 39 रह गई है। 24 जनवरी को 139 लोग पॉजिटिव मिले थे। 25 जनवरी को 90 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद से लगातार संक्रमितों की संख्या घटती गई, जो अब शनिवार को चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 39 हो गई है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि मास्क पहने और सामाजिक दूरी का पालन करें। जिसका असर है कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें