धनघटा क्षेत्र में बिना अनुमति के जुलूस निकालते हुए लोग
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र में बिना अनुमति जुलूस निकालने पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।इसके साथ ही नौ वाहनों की सीज कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक धनघटा रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि शनिवार को पौली से दूल्हापार होते हुए धौरहरा की ओर करीब 20 बाइक से कुछ लोग जुलूस निकालकर जा रहे थे। यह लोग सड़कों पर शोर-शराब कर रहे थे। जिससे लोगों को दिक्कत हो रही थी। इसकी सूचना मिलने पर तत्काल जुलूस को रोका गया। पूछताछ की गई तो यह लोग जुलूस की अनुमति नहीं दिखा पाए। बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर पप्पू चौधरी निवासी माझा चहोड़ा, अक्षय सिंह निवासी अमौली, शिव कुमार चौरसिया निवासी रामपुर बाराकोनी, सुनील कुमार निवासी निवासी माझा चहोड़ा पर केस दर्ज कर न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया गया है। इसके साथ ही जुलूस में शामिल नौ बाइक को सीज कर दिया गया है।