फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसआईआर में बेहतर कार्य करने वाले चार बीएलओ सम्मानित

Sat, 29 Nov 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर एसआईआर में बेहतर कार्य करने वाली बीएलओ को सम्मानित करते डीएम और एसपी-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने धनघटा विधानसभा क्षेत्र विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण, संकलन और डिजिटाइज करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार बीएलओ को कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया।
विज्ञापन

धनघटा निधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 87 लखनापार की पंचायत सहायक दिव्या पाल, बूथ सख्या 143 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्राथमिक विद्यालय हरसाईं की शीला देवी, काली जगदीशपुर के रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार तथा हैंसर के शिक्षामित्र परमहंस को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया चुनावी व्यवस्था का महत्वपूर्ण चरण है। इसमें बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित बीएलओ द्वारा समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय योगदान दिया गया है।
उन्होंने समस्त बीएलओ से अपील की कि वे कर्तव्यनिष्ठा, समयबद्धता और सटीकता के साथ कार्य करते हुए अपने लक्ष्यों को पूर्ण करें तथा एसआईआर-2026 को सफल बनाने में पूरी प्रतिबद्धता से योगदान दें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का सुदृढ़, त्रुटिरहित एवं अद्यतन होना निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता का आधार है। इसके लिए बीएलओ अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें