संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान शनिवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 873 वाहन चालकों से शमन शुल्क वसूल किया। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की। एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 873 वाहन के चालकों से 9,41,100 रुपये जुर्माना वसूला। संवाद