फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज ने मौलाना आजाद कॉलेज को हराया

विज्ञापन
हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभागी। स्र
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। इसमें दो विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालक वर्ग में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने 9-2 के गोल अंतर से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज को पराजित करके स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार सीनियर बालिका वर्ग में जिले से अन्य किसी विद्यालय की टीम न आने के कारण हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज की सीनियर टीम विजेता हुई, उसे वाॅकओवर दिया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा ने किया। खेल और खिलाड़ियों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विजेता खिलाड़ियों को पदक और खेल प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ी बस्ती मंडल की फुटबॉल प्रतियोगिता जो 19 अगस्त को बस्ती में आयोजित होगी उसमें प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विवेकानंद यादव ने निभाया।
स्कोरर की भूमिका में योगेंद्र सिंह रहे तथा विद्यालय के उदयभान सिंह के द्वारा सहयोग किया। प्रतियोगिता विद्यालय के खेल अध्यापक एवं जिला खेल सचिव (माध्यमिक) जोखू प्रसाद के देखरेख में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें