संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान काटकर उनसे 23 लाख 78 हजार रुपये वसूले। पिछले साल जनवरी से मई तक 16,033 वाहनों का चालान काटे गए। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी सड़क हादसे में कमी नही आ रही है और लोग सड़कों पर बेपरवाह होकर वाहन चला रहे हैं।
जिले में लोग यातायात नियम के प्रति कितने सजग हैं इसकी गवाही आंकड़े दे रहे हैं। बिना सीटबेल्ट, हेलमेट और नियम का उल्लंघन में यातायात विभाग ने जनवरी से मई तक 16,033 वाहनों का चालान काटा। इनमें सिर्फ हेलमेट पर 7,615 लोगों का चालान हुआ। जबकि 436 लोगों का सीट बेल्ट न प्रयोग करने पर कार्रवाई किया गया।
मोबाइल फोन प्रयोग, नशे के हालत में वाहन चलाने, ओवर स्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी और गलत पार्किंग पर भी यातायात पुलिस के तरफ से अच्छी खासी कार्रवाई की गई। इन वाहनों पर कार्रवाई से पुलिस को 23 लाख 78 हजार रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।
इतना जुर्माना भरने के बाद भी वाहन चालक यातायात नियमों को दरकिनार करके सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं और लोगों की असमय जान जा रही है।
जनवरी से लेकर अब तक हुए वाहन का चालान
माह चालान कुल राजस्व
जनवरी 2921 4,82,400
फरवरी 1715 3,29,000
मार्च 2743 4,86,300
अप्रैल 4243 5,34,800
मई 4411 5,45,500