यातायात माह के तहत हेलमेट लगार चलने वाले बाइक चालक को फूल देकर स्वागत करता बच्चा-स्रोत पुलिस
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर प्रभारी यातायात परमहंस व उनकी टीम ने खलीलाबाद कस्बे में सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालों को फूल देकर जागरूक किया, वहीं बिना हेलमेट चलने वालों को चेतावनी दी गई।
यातायात टीम ने खलीलाबाद कस्बे में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। हेलमेट न लगाने वाले व्यक्तियों को उनके बच्चों से हेलमेट लगाने की शपथ दिलाई गई। इससे लोगों में यातायात नियमों के प्रति भावनात्मक व सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ। वहीं, हेलमेट लगाकर सुरक्षित यात्रा करने वाले व्यक्तियों को फूल देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, यात्रा के दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया।