बेलहर के गोबडौरी में शार्ट सर्किट से लगी आग से जला सामान-संवाद
बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के गोबड़ौरी में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में हजारों का नुकसान हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है
रविवार की दोपहर त्रिलोकी पुत्र छठदीन के घर में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे घर में रखा आलमारी, अनाज फ्रीज, कूलर, कपड़ा, बर्तन, कपड़ा समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की लपट इतनी तेज थी की पल भर में सब कुछ जल गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, जिससे अगल बगल के घरों तक आग नहीं पहुंच सकी। त्रिलोकी के घर का सारा सामान जल गया। घटना की पीड़ित ने सूचना राजस्व विभाग को दे दी है।