फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अतरी नानकार-धर्मसिंहवा मार्ग मरम्मत कार्य में मिली खामियां

Sun, 28 Apr 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अवर अभियंता ने ठेकेदार को दी चेतावनी, दोबारा करना होगा लेपन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। अतरी नानकार-धर्मसिंहवा मार्ग के मरम्मतीकरण में हो रही अनियमितता की खबर प्रकाशित होने पर लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुरेश कुमार व राजेश कुमार श्रीवास्तव शनिवार को सड़क निर्माण की जांच करने पहुंचे। जांच में उन्हें खामियां भी मिली। अवर अभियंता ने ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी। कुछ स्थानों पर दोबारा लेपन करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन




अतरी नानकार से धर्मसिंहवा तक मार्ग के मरम्मत का कार्य चल रहा है। 27 अप्रैल के अंक में सभासदों के किए प्रदर्शन पर एक खबर और प्रकाशित हुई। जिस पर शनिवार को अवर अभियंता सुरेश कुमार एवं राजेश कुमार श्रीवास्तव सड़क की जांच करने पहुंचे। जांच में उन्हें तमाम खामियां मिली। कहीं-कहीं दो इंच गिट्टी नहीं मिली। कुछ जगहों पर मोटाई सही पाई गई। गड्ढे वाले स्थान पर ठीक से गिट्टिया नहीं डाली हुई थी। सड़क के नीचे ईंट दिख रहा था। अवर अभियंता में ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कुछ स्थानों पर दोबारा लेपन किया जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें