फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में मिले पांच कोरोना संक्रमित, दस की रिपोर्ट आई निगेटिव

Mon, 09 Nov 2020 06:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन
संतकबीरनगर में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। दस मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1749 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3018 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 43 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि पांच लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमे खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में चार और नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक लोग शामिल हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 10 लोग स्वस्थ हुए हैं।

अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 3018 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 43 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 47 एक्टिव केस हैं। 2928 लोग ठीक हो चुके हैं। 1749 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 2084 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ ने बघौली ब्लॉक का निरीक्षण किया

डीडीओ ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय बघौली का निरीक्षण किया।  साफ-सफाई व अभिलेख के रखरखाव को देखा और आवश्यक निर्देश दिए।

डीडीओ रजित राम मिश्र ने सोशल ऑडिट टीम की एमआईएस अभिलेख न मिलने पर नाराजगी जताई। डीडीओ ने कमरों की स्थित व ग्राम पंचायत अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। ग्राम पंचायत अधिकारी संजय गौतम और सतीश मौर्य को निर्देश दिया कि कमरे पर रहने के बजाय गावों में रहे और वहां की समस्याओं को हल करे।

इस दौरान बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह, प्रवीण चौधरी, रमेश प्रजापति, कार्यकम अधिकारी अजीत सिंह, ब्लॉक कोआर्डिनेटर अखिलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें