फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय में जल्द पढ़ते दिखेंगे विदेशी छात्र, तेजी से हो रही है तैयारी

Mon, 09 Nov 2020 05:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में जल्द ही विदेशी छात्र भी पढ़ाई करते दिखेंगे। सही नहीं विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी विदेशी विश्वविद्यालयों में अध्ययन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्ययोजना को मूर्तरूप देने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इसके लिए विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल सेल की स्थापना कर दी गई है। भौतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. शांतनु रस्तोगी को सेल का समन्वयक नियुक्त किया गया है जबकि डॉ. प्रशांत शाही, डॉ. स्वर्णिमा सिंह और डॉ. मनीष श्रीवास्तव को सदस्य बनाया गया है। यह सेल विदेश के विश्वविद्यालयों के साथ संपर्क स्थापित करेगा और वहां के छात्रों को गोरखपुर विश्वविद्यालय में अध्ययन और शोध के लिए आमंत्रित करेगा।

साथ ही यहां के छात्रों को विदेश में अध्ययन और शोध के लिए भेजे जाने का प्रयास भी करेगा। सेल ने इसे लेकर विश्वविद्यालयों की सूची बनानी शुरू कर दी है। सार्क देशों के अलावा प्राथमिक रूप से अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ विश्वविद्यालयों को सूची में शामिल किया जा रहा है। विदेशी दूतावासों से संपर्क साधकर अगले एक वर्ष में दस से ज्यादा विदेशी विश्वविद्यालयों से अनुबंध करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को मिलेगी गुरु गोरक्षनाथ फेलोशिप

विश्वविद्यालय की ओर से विदेशी विद्यार्थियों को स्नातक, परास्नातक और शोध सहित सभी पाठ्यक्रमों के लिए फेलोशिप देगा। यहां के छात्रों को विदेश के विश्वविद्यालयों में शोध का अवसर देने के लिए उन्हें भी छह महीने की फेलोशिप देगा। विदेश से आने वाले छात्रों को महायोगी गोरक्षनाथ इंटरनेशनल फेलोशिप और विदेश जाने वाले छात्रों को महायोगी गोरक्षनाथ इंडियन इंटरनेशनल फेलोशिप दी जाएगी। अभी यह फेलोशिप 50 विद्यार्थियों को मिलेगा। इसमें 75 फीसदी विदेशी और 25 फीसदी विश्वविद्यालय के शोधार्थी शामिल रहेंगे।

नेपाली हॉस्टल में रहेंगे विदेशी विद्यार्थी
विदेशी छात्र नेपाली हॉस्टल में रहेंगे। हॉस्टल में छात्रों की मांग के मुताबिक सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। मेस में ऐसी व्यवस्था होगी कि विदेशी छात्रों के मुताबिक भोजन बन सके।

कुलपति गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने की योजना तैयार की गई है। जल्द ही विद्या परिषद और कार्य परिषद की बैठक बुलाकर प्रस्ताव को पास कराया जाएगा। इस योजना के लागू हो जाने से विश्वविद्यालय की छवि बेहतर होगी, एनआरएफ और नैक रैंकिंग में तेजी से उछाल आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें