- खाना बनाते समय निकली चिंगारी से लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के डेबरी चौराहे पर शुक्रवार को खाना बनाते समय निकली चिंगारी से आग लग गई। जिससे दो लोगों के छप्पर जलकर राख हो गए। नकदी समेत अन्य सामान जल गया।
डेबरी गांव निवासी रामशब्द पुत्र संतु की बेटी घर में खाना बना रही थी। अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। घर में रखा नकदी, अनाज, कपड़ा, कागजात समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। उनके मकान के बगल में स्थित संतविजय पुत्र शंकर की झोपड़ी भी आग की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड की गाड़ी को सूचना देने के बाद भी समय से नहीं पहुंचा। एसडीएम धनघटा रविंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। लेखपाल को नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट देने को कहा गया है।