संतकबीरनगर। डीएम अनुज मलिक ने जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। 312-मेंहदावल, 313-खलीलाबाद एवं 314-धनघटा (अ.जा.) में मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों की संख्या भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन से प्रकाशित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि संसदीय/विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थापित मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों की प्रकाशित सूची के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 312-मेंहदावल में मतदान केंद्रों की संख्या 363 एवं मतदेय स्थलों की संख्या 569 है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 313-खलीलाबाद में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 343 व मतदेय स्थलों की कुल संख्या 542 है।
इसी प्रकार 314-धनघटा (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या 313 व मतदेय स्थलों की संख्या 486 हो गई है। इस प्रकार जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की संख्या 1019 एवं मतदेय स्थलों की कुल संख्या 1597 है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित विवरण के अनुसार अंतिम प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूचियां संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों (तहसील कार्यालयों) जिला निर्वाचन कार्यालय तथा डीईओ की वेबसाइट पर जन-सामान्य के लिए उपलब्ध है।