फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यातायात नियमों से निभाएं सुरक्षा जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यातायात माह नवंबर के तहत यातायात पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार को खलीलाबाद स्थित एक चिल्ड्रन एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी परमहंस ने बच्चों को सड़क पर चलते समय बाईं ओर चलने तथा सड़क पार करने से पहले दाएं-बाएं देखकर सावधानी बरतने की जानकारी दी। उन्होंने यातायात संकेतों और सिग्नल का पालन करने के साथ दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने के महत्व को समझाया।
छात्र-छात्राओं को बताया गया कि नाबालिगों को वाहन नहीं चलाना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल और तेज गति से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। ऐसे में सभी को यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी ने बच्चों से स्वयं नियमों का पालन करने के साथ अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सावधानी से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें