फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस : बाजार में रौनक, डांसिंग सेंटा की मांग

Sun, 22 Dec 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। क्रिसमस को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर रंग बिरंगे सजावट के सामान, चमचमाते क्रिसमस ट्री नजर आ रहे हैं। वहीं इस साल नाचने और गाने वाले सेंटा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन


क्रिसमस के मौके पर सेंटा क्लॉज के कपड़े भी बाजार में खूब बिक रहे हैं। साथ ही मोमबत्तियां और स्टेशनरी के सामान भी बाजार में मिल रहे हैं। लोग उपहारों की खरीदारी कर रहे है। इसके अलावा सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में बने चर्च की सजावट भी शुरू हो गई है। इस साल बच्चों के बीच नाचने और गाने वाले सेंट का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। क्रिसमस ट्री में भी इस बार कई डिजाइन देखने को मिल रहे हैं। साथ ही लोग सजावट के लिए तरह-तरह की लाईटें लेकर जा रहे हैं। इसके अलावा सेंट थॉमस स्कूल बरदहिया बाजार में बने चर्च की सजावट शुरू हो गई है।

चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। चर्च में लगे पेड़ों में कारीगर आकर्षक लाइट लगा रहे हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाएगा। स्कूल के व्यवस्थापक गिरीश राय ने बताया कि क्रिसमस की तैयारी की जा रही है। सजावट का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें