संतकबीरनगर। महुली थानाक्षेत्र के महदेवा गांव में आई बरात की अगुवानी के दौरान एक विपक्षी राजनैतिक पार्टी का गाना बज गया। इसके बाद वहां पर कुछ युवकों ने आपत्ति की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। बाद में चौराहे पर खड़ी पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
महुली थाना क्षेत्र के महादेवा गांव में बुधवार को बस्ती जिले से एक बरात आई थी। इस दौरान डीजे पर पर एक राजनीतिक पार्टी का गाना बजाया जाने लगा। इस बात को लेकर कुछ युवकों ने आपत्ति की, उनका कहना था कि पाकिस्तान के साथ युद्ध चल रहा है, ऐसे में विपक्षी राजनैतिक पार्टी का गाना कैसे चलेगा।
इसी बात को लेकर वहां का माहौल अचानक मारपीट में तब्दील हो गया। यही नहीं, मौके पर ईंट पत्थर भी चलने लगे। ईंट पत्थर चलने के दौरान कुछ गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। संवाद