फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समिति पर खाद उपलब्ध नहीं, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। बेलहर कला के अंतर्गत लोहरौली ठकुराई स्थित साधन सहकारी समिति पर इस सत्र में डीएपी की आपूर्ति नहीं हुई है। इससे किसानों के सामने तिलहन और दलहन की समय से बुवाई करने की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। ज्यादातर किसान अक्तूबर तक सरसों, मटर और चना की बुवाई कर देते हैं ताकि समय से बुवाई का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

किसान लालजी मणि त्रिपाठी बढ़या बाबा, गंगेश्वर मिश्र रसूलपुर, केदारनाथ डिगेश्वर नाथ, पंचलाल यादव बढ़या बाबा, उमाशंकर लोहरौली, अश्वनी, बहरैची, अब्दुल रहमान, नफीस, मुनीर, पप्पू यादव, संतराम, ठाकुर प्रसाद आदि ने बताया कि खेत की बुवाई के लिए लोहरौली ठकुराई समिति पर भी डीएपी खाद मौजूद नहीं है, जिससे हम लोगों की बुवाई प्रभावित हो रही है।
साधन सहकारी समिति के सचिव अवनीश कुमार सिंह ने बताया की समिति को अभी तक डीएपी खाद की आपूर्ति नहीं हुई है, जिसके कारण खाद का संकट है। जैसे ही खाद उपलब्ध होती है उसे किसानों को उपलब्ध करा दी जाएगी। किसानों ने डीएम से जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें