फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विज्ञान विषय का भय होगा दूर, ई-कॉमिक्स करेगी मदद

Sat, 13 Sep 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में संचालित होने वाले परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय में भय न लगे इसको लेकर ई-कॉमिक्स उनकी मददगार बनेगी। इस ई-कॉमिक्स में विज्ञान के नियमों को सरल तरीके से बताया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ई-कॉमिक्स आने के बाद निश्चित तौर पर कक्षा छह में आठ तक के बच्चों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय है। इनमें एक लाख तीन हजार छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में अमूमन देखा जाता है कि बच्चों के अंदर विज्ञान और गणित विषय को लेकर मन में डर बैठ जाता है। इससे परीक्षा में उनके नंबर कम हो जाते हैं। इसी को लेकर अब बच्चों के लिए ई-कॉमिक्स तैयार की जा रही है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यार्थियों को गणित व विज्ञान विषय को आसानी से समझने और ग्रहण करने योग्य बनाने के नवाचार को बढ़ाने के लिए एससीईआरटी प्रयास कर रहा है। इसके आने से बच्चों को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें